फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur : अवैध मिट्टी खनन में लगे डंपर ने ले ली दो युवकों की जान, डंपर ने दो बाईक सवार युवकों को रौंदा

Mon, 12 Sep 2022 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

सेखुईकला-फुलवरिया बाईपास पर रात में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से चलता है। पुलिस तथा प्रशासन की मिलीभगत से दर्जनों डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली रात भर अवैध मिट्टी खनन में लिप्त रहते हैं। सुबह होते ही यह खेल बंद हो जाता है। यही नहीं यह बाईपास देहात कोतवाली के पीछे से ही गुजरता है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में रात के अंधेरे में चल रहा अवैध मिट्टी खनन का खेल अब लोगों की जान पर बन आया है। रविवार देर रात अवैध मिट्टी खनन कर आ रहे डंपर में फंसकर दो बाईक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10.30 बजे नवनिर्मित सेेखुईकला-फुलवरिया बाईपास पर सुहागिनपुरवा गांव के निकट अवैध मिट्टी खनन कर आ रहे डंपर की चपेट में दो बाईक सवार युवक आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सत्य प्रकाश (28) तथा राज कुमार (27) निवासी ग्राम पनहिया बरांव कोतवाली बलरामपुर देहात के रूप में हुई है। यह दोनों लोग रविवार रात बाईपास से होते हुए घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बीते दिनों दो लेखपालों की भी हो चुकी है मौत
इसी नवनिर्मित बाईपास पर बीते दिनों इसी तरह सड़क के बीचोबीच खड़े डंपर से टकराकर दो लेखपालों की भी मौत हो चुकी है। यह दोनों लेखपाल श्रावस्ती जनपद में तैनात थे। यह लोग देर शाम ड्यूटी से बलरामपुर के विशुनपुर गांव स्थित आवास पर आ रहे थे।
विज्ञापन


रात में चलता है खेल
सेखुईकला-फुलवरिया बाईपास पर रात में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से चलता है। पुलिस तथा प्रशासन की मिलीभगत से दर्जनों डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली रात भर अवैध मिट्टी खनन में लिप्त रहते हैं। सुबह होते ही यह खेल बंद हो जाता है। यही नहीं यह बाईपास देहात कोतवाली के पीछे से ही गुजरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें