फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News : पुलिस के सामने हत्यारोपी ने दी धमकी, जेल से निकलने पर करूंगा पांच और हत्या

Mon, 12 Sep 2022 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

शनिवार को मुंशीगंज के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय और जगदीशपुर थाना प्रभारी संदीप राय रासुका तामील कराने गए थे। डिप्टी जेलर सुल्तानपुर की उपस्थिति में गल्लन सिंह ने रासुका आदेश देखते ही कहा कि इसी का इंतजार था। जिस दिन जेल से निकलूंगा पांच हत्या और करूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त फौजी को मालवाहक वाहन से कुचलकर मार डालने के मामले में रासुका की कार्रवाई का कागज तामील कराने गई पुलिस टीम के सामने जेल में निरुद्ध आरोपी ने बड़ी धमकी दी। आरोपी ने कहा इसी का इंतजार था। बाहर निकलूंगा तो और पांच हत्या करूंगा। मुंशीगंज के प्रभारी निरीक्षक ने इस बात का तस्करा जीडी में दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दुआरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी संतोष सिंह की 17 अक्तूबर 2021 को मुंशीगंज से घर जाते समय वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। घटना शारदन के पास हुई थी। इस मामले में पश्चिम दुआरा गांव के ही विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन व उनके भाई उदय प्रताप के अलावा वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में दो दिन पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गल्लन के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की थी।

शनिवार को मुंशीगंज के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय और जगदीशपुर थाना प्रभारी संदीप राय रासुका तामील कराने गए थे। डिप्टी जेलर सुल्तानपुर की उपस्थिति में गल्लन सिंह ने रासुका आदेश देखते ही कहा कि इसी का इंतजार था। जिस दिन जेल से निकलूंगा पांच हत्या और करूंगा। गल्लन की इस धमकी का तस्करा मुंशीगंज थाना प्रभारी ने जीडी में भी दर्ज किया है। टीम ने गल्लन द्वारा दी गई धमक की जानकारी डीएम और एसपी को भी दी है।
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि मामला संज्ञान में है। धमकी का तस्करा मुंशीगज थाने की जीडी में दर्ज कराया गया है। यदि मृत संतोष सिंह के परिजनों द्वारा कोई तहरीर दी जाती है तो गल्लन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें