फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत; मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे

Sun, 22 Mar 2026 11:04 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। ये दोनों मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंद्रराज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में रविवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


हादसा कमलापुर इलाके में कम्हरिया पुल पर हुआ। मृतकों की पहचान दीपक (19) निवासी चौड़िया कोठार, थाना रामपुर कलां एवं इंद्रराज (20) निवासी तेलाईगांव, थाना सिधौली के रूप में हुई है। 

बताया गया कि दोनों युवक शनिवार शाम को मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे। सुबह हादसे में दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें