फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेघों की मार से उड़ी बिजली, जनता तरसी

विज्ञापन
राजाजीपुरम में खंभे में लगी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के गांवों और शहरों में सोमवार को बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। खंभों में आग लगने, उपकेंद्रों में गियर ट्रॉली फटने और लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली गुल रही। कई इलाकों में एक से चार घंटे तक बिजली नहीं रही, जबकि एफसीआई उपकेंद्र क्षेत्र में 14 घंटे का संकट रहा।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के बाथम पैलेस चौराहे पर सोमवार सुबह 7:30 बजे 11 हजार केवी के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे एबीसी बंच, नेट और डिश के केबल जल गए। आग ने पवन गुप्ता के घर के टिनशेड को भी चपेट में ले लिया, जिससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और न्यू उपकेंद्र को सूचना दी। बिजली कर्मियों ने पांच घंटे की मरम्मत के बाद करीब एक हजार घरों की आपूर्ति बहाल की।
एफसीआई उपकेंद्र के आदर्श विहार में रविवार रात 12 से सोमवार 2 बजे तक बिजली बाधित रही। अहिबरनपुर उपकेंद्र में तकनीकी खराबी और ट्रॉली में धमाके से खदरा, सीतापुर रोड व बागशाहजी-मोहन मीकिन रोड पर दो घंटे बिजली ठप रही। दाउदनगर उपकेंद्र के गाजीपुर बलराम क्षेत्र में रविवार रात करीब एक बजे बिजली गुल हुई, जो सुबह तक सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दुबग्गा में फॉल्ट से साढ़े पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित
दुबग्गा। न्यू एफसीआई उपकेंद्र मोहान रोड को 132 ट्रांसमिशन से जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में रविवार देर रात फॉल्ट आया। जंपर और केबल जल जाने से खुर्रमपुर और एफसीआई उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 12 बजे आए इस फॉल्ट से सोमवार तड़के पांच बजे तक करीब साढ़े पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली कर्मचारियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। उपखंड अधिकारी शिव ने 33 केवी लाइन में फॉल्ट की पुष्टि की।
काकोरी में ट्रांसफॉर्मर से तेल-तांबा चोरी
काकोरी। क्षेत्र के एफसीआई उपकेंद्र के तहत चौधरीखेड़ा गांव की मायापुरी कॉलोनी में चोरों ने 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर का तेल और तांबा चुरा लिया। रविवार देर रात हुई इस वारदात से कॉलोनी के करीब दो दर्जन घरों की बिजली करीब 12 घंटे तक ठप रही। बिजली विभाग ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे कॉलोनी की लाइन को दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल की। प्रधान संघ के अध्यक्ष आनंद यादव ने बताया कि 19 जुलाई 2025 की रात भी इसी ट्रांसफॉर्मर से चोरी हुई थी, जिसका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने अवर अभियंता जहांगीर आलम की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें