फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेन पर बैठ जाएं और टिकट अगले स्टेशन से खरीद लें

Mon, 05 Aug 2019 08:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
स्थानीय नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर नेटवर्क न होने तथा तकनीकी खराबी के कारण रेलवे टिकट का वितरण करीब 18 दिनों तक प्रभावित रहा। स्टेशन प्रबंधन यात्रियों को घोषणा कर अगले स्टेशन पर टिकट लेने की सलाह दे रहा था। सोमवार शाम नेटवर्क आने तथा तकनीकी खराबी दूर होने पर समस्या का समाधान हो गया है। 
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक तुलसीपुर घनश्याम गौड़ ने बताया कि नेटवर्क की कमी तथा तकनीकी खराबी के चलते स्टेशन पर टिकट का वितरण करीब 18 दिन तक प्रभावित रहा। कंप्यूटराइज्ड टिकट न निकलने के कारण तुलसीपुर, कौवापुर, गैसड़ी व पचपेड़वा स्टेशन के यात्रियों को दफ्ती का टिकट दिया गया। यह टिकट भी खत्म हो जाने के बाद यात्रियों को कागज पर टिकट बनाकर देते हुए यह सलाह दी जाती थी कि वह अगले स्टेशन पर टिकट ले लें। 

ऐसा अमूमन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ किया जाता था। साथ ही साथ स्टेशन से अगले स्टेशन पर टिकट लेने की घोषणा भी की जा रही थी। सोमवार शाम को नेटवर्क आने तथा तकनीकी खराबी दूर होने से टिकट वितरण की व्यवस्था सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें