फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, बदायूं व गोरखपुर में बनेगी महिला बटालियन, 3786 पदों पर की जाएगी भर्ती

Mon, 05 Aug 2019 07:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ, बदायूं व गोरखपुर में उप्र पुलिस बल की एक-एक महिला बटालियन का गठन किया जाएगा। यह निर्णय शासन की ओर से लिया गया है। एक महिला वाहिनी के गठन के लिए 1262 पदों का सृजन किया जाएगा। वहीं तीनों जनपदों में महिला वाहिनी के गठन केलिए 3786 पदों का सृजन करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


हर महिला बटालियन में एक सेनानायक, तीन उपसेनानायक, नौ सहायक सेनानायक, एक शिविरपाल, 24 निरीक्षक, 75 उपनिरीक्षक, 108 मुख्य आरक्षी, 842 आरक्षी, 10 एसआई एम क्लर्क, 16 चौथी क्लास ओपी व 57 अन्य चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल होंगे। साथ ही 57 आउटसोर्सिंग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एक चिकित्साधिकारी, दो फॉर्मासिस्ट, एक रेडियो निरीक्षक, 12 रेडियो अनुरक्षण केंद्र अधिकारी, 33 प्रधान परिचालक, दो सहायक परिचालक, एक कार्यशाला सहायक, व दो संदेश वाहक के पद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें