लखनऊ। मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक हुई बारिश से गोमतीनगर जैसी पाॅश काॅलोनी सहित कई इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी तो हुई ही, घरों में फर्नीचर व अन्य सामान खराब भी हुआ।
दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे की ही बारिश में अयोध्यादास वार्ड में बड़े दुर्गा मंदिर के पास नाला चोक हो गया, जिससे मंदिर व आसपास के घरों में गंदा पानी भर गया। सड़क पर जलभराव से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई। निरालानगर, अलीगंज, कपूरथला चौराहे के पास भी जलभराव हुआ।
जानकीपुरम में सड़क धंसी
जानकीपुरम में सहारा एस्टेट जाने वाली रोड का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। कुछ दिन पहले यहां छोटा गड्ढा हुआ था, लेकिन उसकी मरम्मत में नहीं की गई। ऐसे में मंगलवार को हुई बारिश में सड़क का काफी हिस्सा बैठ गया। हादसा न हो, उसके लिए स्थानीय लोगों ने वहां पेड़ की डाल रख दी।
खराब पड़े ये बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- सरकटा नाला बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- बुद्धा पार्क बाढ़ पंपिंग स्टेशन
-हाथी पार्क बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- वजीरगंज बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- घसियारी मंडी पंपिंग स्टेशन
- पक्का पुल बाढ़ पंपिंग स्टेशन
- बादशाह नगर पंपिंग स्टेशन
- गोमती नगर बाढ़ पंपिंग स्टेशन