फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे का सर्वर ठप, घंटो खड़ी रही बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग बस अड्डे का सर्वर खराब, खड़ी रहीं बसें
विज्ञापन

दो दिन से कंडक्टर और यात्री हो रहे तीन-तीन घंटे परेशान
प्रबंध निदेशक ने आईटी कंपनी के अफसर को फटकारा
परिवहन निगम के कैसरबाग बस अड्डे का सर्वर दो दिन से धोखा दे रहा है। इससे इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन को अपडेट करने का काम अटक रहा है। इसके चलते रविवार को कैसरबाग से गंतव्य को जाने वाली बसें घंटों खड़ी रहीं। इस मामले की शिकायत आईटी कंपनी से की गई पर सुनवाई नहीं हो सकी। जब प्रकरण प्रबंध निदेशक डॉ. राजेशखर तक पहुंचा तो आईटी कंपनी के अफसर को फटकार लगाई। इसके बाद सर्वर की तकनीकी खामी दूर करने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

कैसरबाग बस अड्डे के कंडक्टरों ने बताया कि दो दिनशनिवार एवं रविवार से इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन को अपडेट करने वाला सर्वर काम नहीं कर रहा है। इसके कारण जो कंडक्टर बस लेकर रूट पर जाने के लिए टिकट मशीन लेने आते तो उन्हें नहीं मिलती। वहीं जो बस लेकर वापस लौटते हैं उनकी टिकट मशीन जमा नहीं होती। इससे दिल्ली, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, फैजाबाद, सीतापुर, हरदोई आदि रूट की बसों का संचालन बाधित हो रहा है। दरअसल कंडक्टर को टिकट मशीन न मिलने के कारण बसें तीन-तीन घंटे तक खड़ी रहती हैं। यात्री जब हंगामा करते हैं तो कंडक्टर को मैनुअल टिकट का वे बिल देकर रूट पर रवाना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें