फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भूस्खलन-बाढ़ के कारण जम्मू रूट की कई ट्रेनें पूरे महीने रहेंगी निरस्त, कुछ कम दूरी तक चलेंगी; देखें लिस्ट

Tue, 02 Sep 2025 01:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भूस्खलन और बाढ़ के कारण जम्मू रूट की कई ट्रेनें पूरे महीने निरस्त रहेंगी। 34 ट्रेनों का संचालन कम दूरी तक किया जाएगा। 
विज्ञापन
Train Demo - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में आई बाढ़ से पटरी से उतरा ट्रेनों का संचालन अभी पटरी पर नहीं आ सका है। रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को 30 सितंबर तक निरस्त कर दिया है। कठुआ-माधोवर पंजाब डाउन लाइन के पुल संख्या 17 के क्षतिग्रस्त होने के कारण जम्मूतवी जाने वाली कुल 69 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसमें लखनऊ से जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही 34 ट्रेनों का संचालन कम दूरी तक किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने सूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

लखनऊ से जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
  • 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस- 2 से 30 सितंबर
  • 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस- 3 से 28 सितंबर
  • 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस- 5 से 26 सितंबर
  • 14612 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा -गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस- 4 से 25 सितंबर
विज्ञापन

ये कम दूरी तक चलेंगी
  • 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 2 से 30 सितंबर तक जालंधर कैंट तक चलेगी।
  • 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस- जम्मूतवी 2 से 30 सितंबर तक जालंधर कैंट तक चलेगी।
  • 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस - 5 से 16 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।
  • 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस-4 से 18 सितंबर तक जम्मूतवी से सहारनपुर तक चलेगी।
  • 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस - 4 से 25 सितंबर तक अंबाला कैंट तक चलेगी।
  • 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस जम्मूतवी से 6 से 27 सितंबर तक अंबाला तक चलेगी।
  • 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस - 8 से 29 सितंबर तक अंबाला कैंट तक चलेगी।
  • 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस - 2 से 30 सितंबर तक अंबाला कैंट तक चलेगी।
  • 22317 सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस - 8 से 29 सितंबर तक लुधियाना तक चलेगी।
  • 22318 जम्मूतवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस - 3 से 24 सितंबर तक जम्मूतवी से लुधियाना तक चलेगी।
  • 15651 लोहित एक्सप्रेस - 8 से 29 सितंबर सहारनपुर तक चलेगी।
  • 15652 लोहित एक्सप्रेस - जम्मूतवी 3 से 24 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।
  • 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस -3 से 24 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।
  • 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस - जम्मूतवी 5 से 26 सितंबर तक सहारनपुर तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें