फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अगले साल ही सम्मानित किए जाएंगे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मेधावी, ये रही वजह

Fri, 27 Nov 2020 11:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के मेधावियों को अब अगले साल ही सम्मानित किया जाएगा। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी 2021 में ही सम्मानित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग हाई स्कूल और इंटर में प्रदेश और जिले में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाता है। वहीं, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक दिवस पर हर जिले में एक-एक शिक्षक को राज्य अध्यापक व राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से सम्मान समारोह आयोजन की मंजूरी नहीं मिली है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण इस साल समारोह नहीं हो सकेगा। अगले साल ही उत्कृष्ट शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 में डेढ़ हजार से अधिक मेधावियों और 100 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें