फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबग्गा के प्रभारी निरीक्षक हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीते रविवार को प्लॉट के विवाद में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर ने दुबग्गा के प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा को हटाकर नाका कोतवाली का निरीक्षक बना दिया है। नाका इंस्पेक्टर श्रीकांत राय को दुबग्गा थाने की कमान सौंपी गई है। उधर, मंगलवार दोपहर जिला बदर रह चुके आरोपी उमेश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस ने फिलहाल प्लॉट पर निर्माण रुकवा दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगा रही है। दुबग्गा में एसीपी कार्यालय के सामने अमीनाबाद निवासी फहाम जहीर के प्लॉट पर कब्जेदारी और रंगदारी मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान फायरिंग और ईंट-पत्थर चलने की घटना हुई थी। कमिश्नर व डीसीपी की क्राइम टीम, सर्विलांस और दुबग्गा पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें