प्रदेश में टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। वैक्सीन रखने वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। शनिवार को लखनऊ में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसजीपीजीआई, सीएचसी माल, मलिहाबाद और सहारा हॉस्पिटल ड्राई रन किया गया। इसमें कोविड-19 टीकाकरण के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया।
कोविड वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगाना है, इसलिए पूरी तैयारियों को पहले से ड्राई रन के माध्यम से जांचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने को-विन पोर्टल पर डाटा की जांच, मरीज के पंजीकरण और टीकाकरण करने का ड्राई रन 21 से 24 दिसंबर तक किया था।