फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समिट बिल्डिंग में नशे में धुत युवक-युवतियों ने पुलिसकर्मियो से की अभद्रता

विज्ञापन
समिट बिल्डिंग में नशे में धुत युवक-युवतियों ने पुलिसकर्मियो से की अभद्रता
विज्ञापन
लखनऊ। समिट बिल्डिंग में आए दिन होने वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार रात में भी नशे में धुत युवक युवतियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की तो सभी ने अभद्रता शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी की। पुलिस से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक समिट बिल्डिंग में हंगामे की जानकारी पर पुलिस ने युवक-युवतियों को समझाया। इस पर आरोपी भड़क गए। हंगामे की जानकारी मिलने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस भेजी गई। इसके बाद युवक युवती शांत हुए। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। नशे में हंगामा करने वाले युवक आजमगढ़ के गोपालपुर सिंधारी स्थित न्यू बस्ती खैरातपुर निवासी अभिनव प्रताप सिंह के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद हंगामा करने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें