फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में घूम रहा था नशे में धुत दरोगा, तस्वीरें VIRAL

Thu, 25 Aug 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लड़की के साथ दरोगा - फोटो : amar ujala
विधानसभा सत्र में हरदोई से ड्यूटी पर आया एक दरोगा मंगलवार दोपहर शराब के नशे में धुत होकर चारबाग पहुंचा। वहां घूम रही एक युवती से कुछ बातें कीं और फिर आपत्तिजनक स्थिति में फुट ओवरब्रिज पर घूमता रहा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

चारबाग में घूमती है युवती

2 of 7
लड़की के साथ दरोगा - फोटो : amar ujala
इसके बाद बाइक पर बैठाकर चलता बना। दरोगा की करतूत के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अफसरों ने आननफानन में पहचान कराई। एसएसपी ने एसपी हरदोई को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। 
विज्ञापन

3 of 7
दरोगा की वायरल तस्वीरें - फोटो : amar ujala
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि चारबाग इलाके में एक दरोगा द्वारा संदिग्ध युवती के साथ बातचीत व आपत्तिजनक स्थिति में उसके साथ घूमने के फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुए। दरोगा की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं थी।

4 of 7
दरोगा - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों के जरिये उसकी पहचान दरोगा हरिशंकर सिंह के रूप में हुई। हरदोई की कोतवाली देहात में तैनात दरोगा को विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

5 of 7
लड़की के साथ दरोगा - फोटो : amar ujala
हुसैनगंज व नाका थाने की टीम को चारबाग स्टेशन के आसपास व फुट ओवरब्रिज पर भेजकर दरोगा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में घूमने वाली युवती की पहचान के प्रयास किए गए। पता चला कि युवती अक्सर चारबाग इलाके में घूमती रहती है। वर्दीधारी दरोगा द्वारा शर्मसार करने वाली करतूत के चलते एसपी हरदोई को उसके फोटो के साथ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
लड़की के साथ दरोगा - फोटो : amar ujala
एसपी हरदोई उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उन्हें भी फोटो मिले। दरोगा हरिशंकर सिंह कुछ ही समय पहले लखनऊ से स्थानांतरित होकर आया था। उसके द्वारा शराब पीने और अक्सर परिवार के पास लखनऊ जाने की शिकायत थी। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो में दरोगा की करतूत बेहद आपत्तिजनक है। एसएसपी लखनऊ से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके साथ एसपी हरदोई को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। - ए सतीश गणेश, आईजी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें