फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगला ‘उड़ता पंजाब’ होगा यूपी, तेजी से फैल रहा है ड्रग्स का कारोबार

Sun, 26 Jun 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
यूपी के हालात भी उड़ता पंजाब से कम नहीं हैं। यहां ड्रग्स कारोबारी तेजी से पांव पसार रहे हैं। समय रहते ध्यान न दिया गया तो यूपी अगला पंजाब होगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लखनऊ जोन के निदेशक वीरेंद्र कुमार ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि ड्रग्स का आतंकवाद से भी सीधा संबंध है। 
विज्ञापन


आतंकवादी संगठनों ने यह कारोबार अपने हाथों में ले लिया है। ड्रग्स से कमाई कर वे दुनिया में तबाही मचा रहे हैं। वीरेंद्र कुमार अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस से एक दिन पहले शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, विश्व में हेरोइन का 80 प्रतिशत उत्पादन गोल्डन क्रेसेंट बेल्ट (ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान) में हो रहा है। इन देशों में ड्रग्स का कारोबार आतंकी संगठनों के हाथों में है। 

वे ड्रग्स की खेती कर भारी मात्रा में उत्पादन कर रहे हैं और कच्चे माल से हेरोइन तैयार करके अंतरराष्ट्रीय मार्केट में खपाकर अरबों रुपये कमा रहे हैं। आतंकी संगठन इस रकम को अपनी मारक क्षमता बढ़ाने में इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नशा मुक्ति और पुनरुत्थान का काम कर रही दिशा संस्था के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नशा समाज की एक बड़ी समस्या बन चुका है। एक भी सदस्य नशे के चंगुल में फंस जाए तो पूरा परिवार तबाह हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें