एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रद्युमन के साथ जौनपुर के मड़ियाहूं के दिव्यांशु सिंह वाराणसी के एसपी तिवारी के मकान के तृतीय तल पर किराये पर रहते हैं। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दिव्यांशु के अनुसार, प्रद्युमन उनके मित्र के परिचित हैं। वह पिछले दो माह से उनके साथ थे। दोपहर करीब तीन बजे वह गोमतीनगर गए थे। शाम करीब 5:30 बजे लौटे तो खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो प्रद्युमन तखत पर लेटे थे। बेहोशी की आशंका से उन्होंने रोशनदान से प्रद्युमन पर पानी फेंका। इस दौरान हाथ से गिलास छूटकर अंदर गिर गया। इस पर भी प्रद्युमन के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद दिव्यांशु ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विकासनगर पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची तो प्रद्युमन का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। तखत के नीचे रिवाॅल्वर पड़ा था। प्रद्युमन के सिर के दाहिने ओर गोली का निशान था। खबर पाकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एसीपी गाजीपुर भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने छानबीन के बाद रिवाॅल्वर को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
एसीपी गाजीपुर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रद्युमन ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से रुपये ले रखे थे। नौकरी न लगने पर लोग फोन करके अपने रुपये मांग रहे थे। प्रद्युमन ने दिव्यांशु से भी दरोगा बनवाने के नाम पर रुपये लिए थे।
प्रद्युमन के परिवार में पत्नी व एक बेटी है। उन्हें सूचना दे दी गई है। परिजन आरोप लगाते हैं या तहरीर देते हैं तो उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रद्युमन के पास अवैध रिवाॅल्वर कहां से आया।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।