फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 30 जिले भयंकर सूखे की चपेट में, खरीफ फसलों की बुआई में पिछड़ा प्रदेश

Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 30 जिले भयंकर सूखे की चपेट में हैं। इनमें से कई जिलों में अभी तक पांच फीसदी बारिश भी नहीं हुई है। इसके अलावा, 26 अन्य जिलों में भी सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। नतीजतन, यूपी खरीफ की बोआई व रोपाई में काफी पिछड़ गया है। कृषि निदेशालय ने अधिकारियों को अलर्ट जारी कर स्थिति पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार चित्रकूट व चंदौली में सामान्य से पांच फीसदी वर्षा भी नहीं हुई है। कुशीनगर का भी कमोबेश यही हाल है। मैनपुरी, कासगंज, गाजियाबाद, कौशांबी, औरेया और फतेहपुर में मानसून  से जमीन में हल चलाने लायक भी नमी नहीं मिली है। इन छह जिलों में बारिश की मात्रा 20 फीसदी का आंकड़ा तक नहीं छू पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी सामान्य से 39.8 फीसदी बारिश हुई है। जौनपुर, कानपुर और अमरोहा में सामान्य से एक चौथाई बारिश नहीं हुई। जबकि, पिछले साल 40 फीसदी से कम बारिश वाले महज छह जिले ही थे।

इस साल सूखे की स्थिति के कारण यूपी में अभी तक महज 36.7 फीसदी खेती योग्य जमीन यानी 35 लाख हेक्टेयर में ही बोआई हो सकी है। जबकि, पिछले साल इस अवधि तक 49 लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसलें लगाई जा चुकी थीं। बता दें कि प्रदेश में कुल 94 लाख हेक्टेयर से खरीफ की फसलें ली जाती हैं। अब कृषि विभाग जिलास्तरीय अधिकारियों से लगातार बोआई संबंधी रिपोर्ट मंगवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग करेगा सूखे का आकलन

कृषि निदेशक सोराज सिंह कम वर्षा के चलते बोआई प्रभावित होने की बात स्वीकारते हुए कहते हैं कि विभाग अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए 31 जुलाई तक इंतजार करेगा। अगर इस अवधि में अच्छी बारिश हो गई तो तेजी से बोआई का रकबा बढ़ेगा। इसके बाद, बोेआई की जो भी स्थिति होगी, उसे शासन को भेजा जाएगा। सूखे का आकलन कृषि विभाग के बजाय राजस्व विभाग करता है।

इन 30 जिलों में सूखे की स्थिति (सामान्य से 40 प्रतिशत कम वर्षा)
वाराणसी, पीलीभीत, महराजगंज, संतकबीरनगर, रायबरेली, जालौन, रामपुर, बस्ती, ललितपुर, गाजीपुर, बदायूं, इटावा, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, अमरोहा, कानपुर देहात, महोबा, बलिया, गौतमबुद्धनगर, फतेहपुर, औरेया, कौशांबी, गाजियाबाद, कासगंज, मैनपुरी, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, चित्रकूट।

इन 26 जिलों में अत्यधिक कम वर्षा (सामान्य से 40-60 फीसदी)
हमीरपुर, संभल, सीतापुर, अमेठी, अलीगढ़, संत रविदासनगर, सोनभद्र, बांदा, झांसी, बरेली, गोंडा, फिरोजाबाद, हापुड़, बिजनौर, फैजाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, उन्नाव, मिर्जापुर, इलाहाबाद, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, शामली, हरदोई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें