फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीआरएम ने किया कानपुर रूट का निरीक्षण

Sun, 25 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-कानपुर पुल बायां किनारा रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों का देखा और कामों को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि डीआरएम ने मानकनगर स्टेशन के पास सब-वे के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरक्षण कार्यालय, पैनल रूम, यात्री सुविधा और स्टेशन बिल्डिंग को भी देखा।


रूट पर पड़ने वाले अमौसी, पिपरसंड, हरौनी, जैतीपुर, अजगैन व सोनिक स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। उन्नाव स्टेशन पर उन्होंने बुकिंग ऑफिस, पैनल रूम, स्टेशन परिसर, मेडिकल यूनिट और रेलवे कॉलोनी को भी देखा। कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। कानपुर पुल बायां किनारा और कानपुर सेंट्रल के बीच पुल नंबर 110 गंगा ब्रिज पर ट्राॅली से निरीक्षण किया। लेवल क्राॅसिंग 120 सी और 95 को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें