फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाजों और नशेबाजों पर लगेगी लगाम, कैंसिल होंगे लाइसेंस

Wed, 25 Oct 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 परिवहन विभाग ने स्टंटबाज एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अब मौके पर ही स्टंटबाजों एवं नशेबाज ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिए जाएंगे। परिवहन आयुक्त पी. गुुरुप्रसाद ने इस संबंध में आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार से वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया जाए। लाइसेंस जब्त करने के बाद इसे अधिकृत अफसर के पास निरस्त करने के लिए भेजा जाए।

आयुक्त ने सड़क पर बढ़ रहे हादसों से चिंतित होकर कहा, शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के अलावा गलत ढंग से तेज स्पीड में फर्राटा भरने वाले भी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। परिवहन विभाग ने अब ऐसे वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर स्पीड पर भी कार्रवाई का आदेश

डेमो - फोटो : amar ujala
उन्होंने  बैठक में मौजूद 19 संभागों के परिवहन अधिकारियों से मौके पर ही ऐसे वाहन चालकों के डीएल जब्त करने को कहा है। उन्होंने कहा, जब सख्त कदम उठाए जाएंगे तभी हादसों पर रोकथाम लगा पाना संभव होगा।  उन्होंने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि चेकिंग अभियान रोजाना नहीं चलाया जाता।

अगर लाइसेंस जब्त करके निरस्त किया जाएगा तो भूलकर भी लोग नशे में गाड़ी नहीं चलाएंगे और न ही लापरवाही से ड्राइविंग करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से हर हाल में यह काम मुस्तैदी से करने को कहा। कमिश्नर ने सीट बेल्ट व हेल्मेट न लगाने और ओवर स्पीड पर भी सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें