फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को किया जागरूक

Sun, 01 Feb 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निगोहां स्थित टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत हेलमेट वितरित करते एसीपी वि
विज्ञापन
निगोहां। सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत निगोहां टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा व जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टोलवे की ओर से दिए गए 50 से अधिक हेलमेटों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

एसीपी विकास पांडेय ने बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों का चालान किया और हेलमेट पहनाकर हिदायत भी दी। एसीपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टोल परियोजना प्रमुख दिलीप पांडेय, टोल मैनेजर राकेश सिंह व कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया। साथ ही टोल से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, ट्रक, बस व कारों में रेट्रो रिफ्लक्टिव स्टीकर लगाकर चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। टोल परियोजना प्रमुख दिलीप पांडेय ने बताया कि क्यूब हाईवेज की ओर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अनुज तिवारी व थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी, चौकी इंचार्ज कस्बा अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

निगोहां स्थित टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत हेलमेट वितरित करते एसीपी वि

निगोहां स्थित टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत हेलमेट वितरित करते एसीपी वि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें