फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हिंसा: अंकित कांग्रेस नहीं, भाजपा का सक्रिय सदस्य

Sat, 09 Oct 2021 02:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने कहा कि अंकित कांग्रेस के नहीं, बल्कि भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं।उसका नाम गलत तरह से अखिलेश दास से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
लखीमपुर प्रकरण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर हिंसा में लखनऊ के कारोबारी अंकित अग्रवाल का नाम कांग्रेस नेता रहे स्वर्गीय अखिलेश दास से जोड़े जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने कहा कि अंकित कांग्रेस के नहीं, बल्कि भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि अंकित का नाम अखिलेश दास से जोड़कर उन्हें और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन


लखीमपुर की घटना में मृत दलित के परिजन से मिले डॉ. निर्मल
उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने जयपरा मजरा शिवहा पहुंचकर लखीमपुर की घटना में मृत दलित श्याम सुंदर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान श्याम के पिता बालक राम ने आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही बेटे को न्याय दिलाने की मांग की। डॉ. निर्मल ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा नेता दलित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे, इससे स्पष्ट है कि विपक्ष के एजेंडे में दलित नहीं है। लखीमपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कांग्रेस, सपा माहौल को खराब कर राजनैतिक लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने मृत पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें