फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो पलटने से चालक की मौत, भाई और बेटा घायल

Sun, 21 Jun 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मनोज कुमार कश्यप की फाइल फोटो।
विज्ञापन
माल। बदैया गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। हादसे में हरदोई के अतरौली अवनि गांव निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार कश्यप (40) की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा उनका बेटा अभिमन्यू और भाई श्यामू घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मनोज के भतीजे शानू ने बताया कि चाचा मड़ियांव के फैजुल्लागंज में किराये के मकान में पत्नी ऊषा, दो बेटों और दो बेटियों के साथ रहकर ऑटो चलाते थे। शुक्रवार को वह अपने गांव जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक बाइक सवार सामने आ गया। उन्हें बचाने में चाचा ने ऑटो मोड़ दी। रफ्तार तेज होने के कारण ऑटो पलट गया। हादसे में चाचा की मौत हो गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें