आलमबाग टर्मिनल पर बुधवार सुबह वीडियो बनाने के विरोध पर महिला कंडक्टर से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया। पीड़िता ने स्कैनिया बस के मैनेजर, ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ऑपरेटर ओनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री और बस मालिक अजीत सिंह ने महिला कंडक्टर पर दबंगई व मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं, घटना के बाद स्कैनिया बस गोरखपुर नहीं जा सकी।
आलमबाग पुलिस के मुताबिक, महिला कंडक्टर संविदा पर तैनात है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि स्कैनिया बस का ड्राइवर आकाश व हेल्पर दीपक अवैध रूप से उसका वीडियो बना रहे थे। जब उसने विरोध किया तो दोनों अभद्रता करने लगे। इसके बाद मारपीट पर उतारू हो गए।