फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती नगर विस्तार के चार सेक्टरों में दूर होगी पेयजल किल्लत, 29 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
14 कार्यों का शुभारंभ करते जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए से हैंडओवर हुए गोमतीनगर विस्तार के चार सेक्टरों में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए नए भूमिगत जलाशय और नए नलकूप लगाए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को करीब 29 करोड़ रुपये की लागत के 14 कार्यों का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इससे करीब 70 हजार की आबादी को फायदा होगा। ये काम अधिकतम छह महीनों में पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने पहले एलडीए ने गोमतीनगर विस्तार योजना के सेक्टर-एक, चार, पांच व छह जलकल विभाग को हैंडओवर किए थे। इन चार सेक्टरों पेयजल की जरूरत को देखते हुए नए नलकूप लगाए जाएंगे। पानी की टंकियों को भरने के लिए भूमिगत जलाशय बनेंगे। सीवर की समस्या को दूर करने के लिए सीवेज पंपिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। ऐसे कुल 14 कार्य कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर सेक्टर चार में हेल्थ सिटी चौराहा के पास आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला, पार्षद राजेश रावत, संजय राठौर और शैलेंद्र वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन कार्यों का किया गया शुभारंभ
1. सेक्टर-1 अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय का निर्माण - 410 लाख रुपये

2. सेक्टर-6 अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय का निर्माण – 410 लाख रुपये

3. सेक्टर-4 जुराखनपुरवा / सीएमएस शहीद पथ स्थित अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय – 410 लाख रुपये
4. सेक्टर-4 सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पास अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय – 410 लाख रुपये
5. सेक्टर-5 रामकथा पार्क के पास अवर जलाशय परिसर में 660 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय – 410 लाख रुपये

6. हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के पास स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन का जीर्णोद्धार – 326.38 लाख रुपये

7. सेक्टर-4 मखदूमपुर गांव पार्क में नया नलकूप – 68.56 लाख रुपये

8. सेक्टर-4 सरस्वती अपार्टमेंट के पास नया नलकूप – 68.56 लाख रुपये

9. सेक्टर-1 मखदूमपुर में नया नलकूप – 68.56 लाख रुपये
10. सेक्टर-6 पीली कॉलोनी पार्क के पास नया नलकूप – 68.56 लाख रुपये
11. सेक्टर-1 सुलभ आवास पंप नंबर-3 के पास नलकूप की रिबोरिंग – 55.50 लाख रुपये

12. सेक्टर-4 जुराखनपुरवा पानी टंकी के पास नलकूप की रिबोरिंग – 55.50 लाख रुपये
13. सेक्टर-5/84 के पास नलकूप की रिबोरिंग – 55.50 लाख रुपये
14. सेक्टर-6 ईदगाह के पास नलकूप की रिबोरिंग – 55.50 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें