फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गिलौला कस्बे में पेयजल संकट, नहीं हो रहा समाधान

Wed, 29 May 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित ब्लाॅक मुख्यालय गिलौला में पेयजल संकट है। यहां बारह वर्ष पूर्व स्थापित ओवरहेड टैंक पानी नहीं दे रहा है। वहीं, कस्बे में खराब हैंडपंपों की मरम्मत भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गिलौला को क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय का भी दर्जा मिला है। यहां थाना, सीएचसी, ब्लाॅक, बस अड्डा, किसान सेवा केंद्र सहित ब्लाॅक स्तरीय सभी सुविधाएं हैं। बौद्ध परिपथ पर बसे इस कस्बे में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। जिन्हें इस भीषण उमस भरी गर्मी में पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कस्बे में लगे 16 में से 11 हैंडपंप खराब हैं। जबकि दो हैंडपंप दूषित जल दे रहे हैं। इनकी मरम्मत नहीं हो रही है।
वर्ष 2012 में गिलौला कस्बे में जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराकर तत्कालीन विधायक हाजी मोहम्मद रमजान व तत्कालीन श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डाॅ. वकार अहमद शाह से इसका लोकार्पण कराया गया था। डेढ़ माह जलापूर्ति देने के बाद पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जलापूर्ति बंद कर दी गई। तब से यह ओवरहेड टैंक सफेद हाथी बना है। लगातार शिकायत के बाद भी न तो जलापूर्ति बहाल हुई न हैंडपंप की मरम्मत कराई गई। बीडीओ गिलौला गौरव पुरोहित ने बताया कि किन कारणों से ऐसा है। जांच करा कर समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें