फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच लाख आबादी का पेयजल संकट खत्म, 17 जून से बहाल हो जाएगी कठौता झील की आपूर्ति

Mon, 16 Jun 2025 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमती नगर और इंदिरा नगर क्षेत्र की पांच लाख आबादी के लिए राहत की खबर है। कठौता झील को पानी देने वाली शारदा सहायक नहर चालू कर दी गई है। मंगलवार शाम तक झील में पानी पहुंचने से पूरी तरह से आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
 
विज्ञापन
दूर होगा पांच लाख आबादी का पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा और गोमती नगर की करीब पांच लाख की आबादी को पेयजल की आपूर्ति करने वाली कठौता झील का पानी संकट मंगलवार को पूरी तरह दूर हो जाएगा। क्योंकि, झील को पानी देने वाली शारदा नहर रविवार से चालू हो गई है। करीब एक महीने से मरम्मत कार्य चलने के कारण नहर बंद थी।

विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने मरम्मत के लिए 18 मई को शारदा सहायक नहर को 16 जून तक के लिए बंद किया था। इसी नहर से पानी कठौता झील को मिलता है। जिस समय नहर बंद रहती है, उस दौरान झील में एकत्र पानी से आपूर्ति की जाती है।

ये भी पढ़े- Lucknow Airport: लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइन के विमान में खराबी, पहिए से निकली चिंगारी और धुआं
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि रविवार सुबह लखीमपुर से पानी छोड़ दिया गया है। यह मंगलवार को झील तक पहुंच जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि झील तक पानी पहुंचाने के लिए नहर के पानी का लेवल 5.16 मीटर तक लाना होता है। इस कारण लखीमपुर से पानी छोड़े जाने के बाद भी कठौता झील तक पानी मंगलवार शाम यानी 17 जून तक ही पहुंच पाएगा, क्योंकि देवा रोड पर माती के पास बने चेकडैम के पास पानी का लेवल बढ़ाया जाता है और फिर वहां से पाइपलाइन के जरिये गोमतीनगर में कठौता झील तक लाया जाता है।

झील में पांच दिन का पानी

कठौता झील में जमा पानी से अधिकतम एक महीने तक ही आपूर्ति की जा सकती है। ऐसे में यदि सिंचाई विभाग पानी न छोड़ता, इस भीषण गर्मी में पांच लाख की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता। पूर्व में कई बार सिंचाई विभाग ने तय समय से अधिक समय तक मरम्मत के लिए नहर बंद रखी थी, जिससे पेयजल की किल्लत हो चुकी है और शासन के दखल के बाद नहर शुरू हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम, आज कई जिलों में हो सकती है बारिश; 18 जून से दस्तक दे सकता है मानसून


महानगर वार्ड के दर्जनभर मोहल्लों में पानी का संकट

राजधानी के महानगर वार्ड के दर्शगंज, मेंहदी टोला, विष्णुपुरी कॉलोनी, विष्णुपुरी विस्तार, चर्च रोड, दयाल फोर्ट, बाबा की संगत की लगभग 15 हजार आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थानीय निवासी राजीव रस्तोगी, संजय गुप्ता, विष्णु ने बताया कि सेंट फिदेलिस स्कूल के पास ट्यूबवेल खराब होने से यहां घरों में तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस पर रविवार को पार्षद हरिश्चंद्र लोधी का घेराव कर उन्हें समस्या बताई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें