फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की एक और दवा: डीआरडीओ निर्मित 2-डीजी दो-तीन दिन में मिलेगी बाजार में

Sun, 16 May 2021 01:34 PM IST
ishwar ashish गोविंद पांडेय, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना की एक और दवा दो से तीन दिनों में बाजार में उपलब्ध होगी। यह पाउडर के रूप में होगी और जून तक सभी मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. अनंत नारायण भट्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जंग के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की नई दवा 2-डीजी दो-तीन दिन में बाजार में आ जाएगी। दवा पर रिसर्च करने वाली टीम के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अनंत नारायण भट्ट का कहना है कि यह अगले हफ्ते से कोरोना के मरीजों को मिलने लगेगी। दवा पाउडर के रूप में होगी और जून तक सभी मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


डीआरडीओ की रिसर्च लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर एंड एलायड साइंसेज (इनमास) के साइंटिस्ट डॉ. भट्ट ने बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से इस दवा को मंजूरी के बाद डॉक्टर रेड्डी लैब ने इसके उत्पादन पर तेजी से काम किया है। इस दवा से उन मरीजों को खासतौर पर फायदा होगा जो वेंटिलेटर पर या ऑक्सीजन के सहारे हैं। ऐसे मरीज जल्द ठीक हो सकते हैं।

कोरोना की अन्य दवाओं से सस्ती होगी
डॉ. भट्ट ने कहा कि इसकी कीमत पर डीआरडीओ का हस्तक्षेप रहेगा, इसलिए यह कोरोना की अन्य दवाओं की तुलना में काफी सस्ती और सामान्य लोगों के बजट में होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि यह 500 से 600 रुपये में लोगों को मिल सकेगी। हालांकि यह भी कहा कि पैकेजिंग आदि के खर्च की जानकारी नहीं है, इसलिए पहली खेप बाजार में आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जून से रोजाना 50 हजार से अधिक डोज

उत्पादन पर तेजी से काम हो रहा है। उम्मीद है कि जून से इस दवा की रोजाना 50 हजार से एक लाख डोज लोगों को उपलब्ध कराई जा सकेगी।

संक्रमण होने के बाद भी लाभदायक
डॉ. भट्ट ने कहा कि वायरल इंफेक्शन में शुरू में ही काम करना होता है, लेकिन यह दवा संक्रमण की शुरुआत के साथ ही बाद में भी उससे निजात दिलाने में अच्छी भूमिका निभाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें