फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कागज पर नाले साफ, मौके पर कचरे से पटे

विज्ञापन
वि​भिन्न इलाकों में कूड़े से पटे नाले।  - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम को 30 जून तक नालों की सफाई पूरी करनी थी। इसे पूरा करने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, हकीकत इसके उलट है। कई इलाकों में नाले कचरे से पटे हैं। ऐसे में बारिश में फिर नाले उफनाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम जोन चार के अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा की रिपोर्ट में भी यही सच सामने आया है। नालों की सफाई का यह हाल तब है, जबकि नगर निगम के तीन विभाग मिलकर काम करते हैं। शहर में छोटे, बड़े और मझोले मिलाकर 1301 नाले हैं। इनमें एक मीटर से कम चौड़े नालों की सफाई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग कराता है। एक मीटर से अधिक और दो मीटर तक चौड़े नालों की सफाई अभियंत्रण विभाग कराता है। वहीं, दो मीटर से अधिक चौड़े नालों की सफाई नगर निगम का आरआर विभाग खुद मशीनों के जरिये करता है। इसके बाद भी नगर निगम के जोन चार में आने वाले गोमतीनगर सहित कई इलाकों के 13 नालों की सफाई अब तक शुरू नहीं हुई है। इस पर अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने आरआर विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात को पत्र लिखकर जल्द सफाई शुरू कराने की मांग की है। यह आशंका भी जताई है कि सफाई न होने से जलभराव हो सकता है।


कचरे से पटा है सरकटा नाला
पुराने लखनऊ की जल निकासी का एक बड़ा जरिया सरकटा नाला है लेकिन यह कचरे से पटा है। बारिश होने पर सारा कचरा गोमती नदी में चला जाएगा। इसी तरह तालकटोरा रोड का नाला भी कचरे से पटा है। इसकी सफाई को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मधु गर्ग ने नगर निगम में ज्ञापन भी दिया है। डालीगंज का बड़ा नाला भी चोक है।
विज्ञापन



नहीं शुरू हुई गोमतीनगर के इन 13 नालों की सफाई
0 चिनहट द्वितीय वार्ड में कठौता झील से कठौता चौराहा होते हुए एमजे ग्रांड से पुलिस एन्क्लेव से रेलवे पुलिया तक 1.50 किमी नाला।
0 चिनहट द्वितीय वार्ड में पुलिस एन्क्लेव से मंत्री आवास तक 0.60 किमी नाला।
0 राजीव गांधी द्वितीय वार्ड में जनेश्वर मिश्रा पार्क से हुसड़िया चौराहे तक एक किमी नाला।
0 राजीव गांधी द्वितीय वार्ड में हुसड़िया से रेलवे लाइन तक 0.40 किमी नाला।
0 चिनहट द्वितीय वार्ड में कांजी हाउस से पॉलीटेक्निक रोड तक 0.50 किमी नाला।
0 गोमतीनगर वार्ड में विभूति खंड में जीएसटी कार्यालय से आरके टिंबर के सामने से किसान बाजार तक 1.73 किमी नाला।
0 चिनहट प्रथम वार्ड में चिनहट कोतवाली पुलिया से हंस विहार कॉलोनी तक 1.50 किमी नाला।
0 पेपर मिल वार्ड में फन मॉल सर्विस रोड से नेहरू एन्क्लेव तक 0.90 किमी नाला।
0 खरगापुर सरसवां वार्ड में गड़रियनपुरवा से भरवारा एसटीपी तक चार किमी नाला।
0 खरगापुर सरसवां वार्ड में एसटीपी के अंदर का दो किमी नाला।
0 गोमतीनगर वार्ड में अयोध्या रोड से एचएएल परिसर की दाहिनी दीवार तक 0.90 किमी नाला।
0 भरवारा मल्हौर वार्ड में बीबीडी के पीछे से सराय शेख पुलिया तक 1.10 किमी नाला।
0 भरवारा मल्हौर वार्ड में हासेमऊ गांव के आगे कच्चा 0.80 किमी नाला।


00000
ज्यादातर नालों की सफाई का काम हो चुका है। कई बार सफाई के बाद फिर से कचरा आ जाता है। उसे फिर से साफ करा दिया जाएगा।
- मनोज प्रभात,
मुख्य अभियंता, विद्युत यांत्रिक, नगर निगम


0000
कुछ नाले साफ नहीं हुए थे इस कारण फिर से पत्र लिखा गया। उसके बाद अब सफाई हो रही है। कुछ जगहों पर फिर से कचरा आ गया इसकी वजह से सफाई की जरूरत है।
- अतुल मिश्रा,
अधिशासी अभियंता, नगर निगम जोन-चार

विभिन्न इलाकों में कूड़े से पटे नाले। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विभिन्न इलाकों में कूड़े से पटे नाले। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विभिन्न इलाकों में कूड़े से पटे नाले। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विभिन्न इलाकों में कूड़े से पटे नाले। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विभिन्न इलाकों में कूड़े से पटे नाले। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें