फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर एक्सप्रेसवे पर जलनिकासी का पाइप टूटा

विज्ञापन
टूटे पाइप से गिरता पानी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की जलनिकासी व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। बंथरा के जुनाबगंज चौराहे के पास एलिवेटेड रोड के पिलर संख्या-192 पर लगा जलनिकासी पाइप शुक्रवार रात हुई तेज बारिश में टूट गया। शनिवार सुबह से एलिवेटेड रोड का पानी तेज धार के रूप में नीचे गिरता रहा। इससे नीचे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एलिवेटेड रोड से अचानक तेज धार में पानी गिरने से वाहनों के शीशों पर पानी पड़ रहा था। इससे कुछ समय के लिए चालकों को सामने का रास्ता दिखाई देना मुश्किल हो रहा था। कई वाहन अनियंत्रित होने से बच गए। लोगों ने एनएचएआई के टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर पाइप की तत्काल मरम्मत की मांग की। पीएनसी की पेट्रोलिंग टीम को भी जानकारी दी गई। टीम मौके पर पहुंची और क्रेन व नया पाइप लाकर मरम्मत कराने की बात कही, लेकिन देर शाम तक पाइप की मरम्मत नहीं हो सकी।
सड़क से ऊंचे बने छेद, नाले तक नहीं पहुंच रहा पानी
उधर, एक्सप्रेसवे पर जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले भी सवालों के घेरे में हैं। पीएनसी की ओर से सड़क के दोनों तरफ नाले बनाए गए हैं, लेकिन सड़क का पानी नाले तक पहुंचाने के लिए बनाए गए छेद सड़क की सतह से ऊंचे हैं। ऐसे में बारिश का पानी इन छेदों तक पहुंचने के बजाय सड़क पर ही जमा हो रहा है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर थाने के पास इसकी स्थिति साफ नजर आई। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद पानी नाले में जाने के बजाय थाना परिसर और बगल स्थित हनुमान मंदिर के पास जमा हो गया। थाना परिसर और बरामदा जलमग्न होने से पुलिसकर्मियों और फरियादियों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। बंथरा बाजार, कटी-बगिया और बनी क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें