फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. रमीज 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर, आरोपी का फोन और लैपटॉप बरामद करने का प्रयास करेगी पुलिस

विज्ञापन
डाॅ. रमीज। 
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू की महिला रेजीडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉ. रमीज मलिक को 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी की रिमांड मंजूर कर दी है। आरोपी से पुलिस टीम गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। पुलिस रमीज से उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद करने के प्रयास में है। आरोपी गिरफ्तारी से पहले कहां-कहां गया, इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ भी रमीज से पूछताछ करेगी। रमीज के दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. परवेज और धर्मांतरण गिरोह चलाने वाले छांगुर से कनेक्शन की जानकारी भी ली जाएगी। मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस डाटा रिकवर करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लैपटॉप और मोबाइल फोन से काफी डाटा हटा दिया था। आरोपी के लैपटॉप में धर्मांतरण से जुड़ी अहम जानकारियां हैं। आरोपी ने गिरोह से जुड़े लोगों की लिस्ट बना रखी थी।


लैपटॉप बरामद करने के बाद पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। रमीज के बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। धर्मांतरण कराने वाले मौलाना और गवाह का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस रमीज से दोनों के ठिकानों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन




मददगारों के नाम बताएगा आरोपी

पुलिस ने आरोपी से उसके मददगारों के नाम पूछे हैं। रमीज गिरफ्तार होने से पहले किन-किन शहरों में छिपा था। आरोपी को किन लोगों ने मदद पहुंचाई, इसका पता भी लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी कुछ दिन नेपाल में छिपकर रहा था। ऐसे में आरोपी किसके जरिये नेपाल गया था, इसकी जानकारी की जा रही है। रमीज ने और कितनी लड़कियों का यौन शोषण किया है, इसके बारे में जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।


एसटीएफ से भी होगा सामना

शासन के आदेश के बाद एसटीएफ ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम ने शनिवार को केजीएमयू में छानबीन की। अब रमीज से पूछता करेगी। आरोपी से उसके गिरोह के बारे में पता लगाया जाएगा। धर्मांतरण के अलावा आरोपी और किन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था, इसके बारे में भी पड़ताल जारी है। माना जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ के बाद एसटीएफ कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें