फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रामविलास दास वेदांती ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Wed, 30 Oct 2019 11:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने अपनी जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वेदांती ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उनकी सुरक्षा बढ़ाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


अयोध्या मामले में शीघ्र ही फैसला आने वाला है। इसे देखते हुए रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े संतों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसी बीच रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती का कहना है कि बीते दिनों लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की जिस तरह हत्या हुई उसी तरह उनकी भी जान को खतरा है।

इस घटना के बाद से मेरे शुभचिंतक असहज महसूस कर रहे हैं। इसकी सूचना हमने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव गृह तक को दी है बावजूद इसके प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। अभी पूर्व सांसद की सुरक्षा में दो होमगार्ड व एक गनर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें