फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय का कारनामा, 70 नंबर के पेपर दे दिए 80 अंक

Sat, 30 May 2020 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि बीएससी ओटी टेक्नॉलॉजी में 70 नंबर के पेपर में कई विद्यार्थियों को 80 अंक दे दिए। अवध विवि का कारनामा तब सामने आया जब बृहस्पतिवार को बीएससी ओटी टेक्नॉलॉजी (ऑपरेशन थियेटर टेक्नॉलॉजी) समेत कई प्रोफेशनल कोर्सों का परीक्षाफल घोषित किया।
विज्ञापन


इस कारनामे से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाएं प्रश्नों के निर्धारित अंक के आधार पर नहीं चेक हुईं हैं। 

दरअसल, अवध विवि ने गोंडा जनपद के एससीपीएम पैरामेडिकल ऑफ कॉलेज को बीएससी ओटीटी की मान्यता दी है। दो वर्ष के इस कोर्स में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को जब विवि प्रशासन ने परीक्षा परिणाम घोषित किया तो विद्यार्थियों ने पाया कि उन लोगों ने 70 नंबर का पेपर दिया था जबकि घोषित रिजल्ट में कई बच्चों को 80 नंबर
दे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

विवि ने कहा-मानवीय चूक 

अवध विवि प्रशासन ने बीएससी ओटीटी के परीक्षाफल में एजेंसी की मानवीय चूक बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि वेबसाइट पर लोड परीक्षाफल में संशोधन किया जा रहा है, हालांकि एजेंसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें