फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा जिले के नामी सर्जन डॉ. आरपी मिश्रा की कोरोना से मौत, कुछ दिन पहले ही हुई थी पिता की हत्या

Sat, 01 Aug 2020 01:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
डॉ आरपी मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा जिले में कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के निवासी नामी सर्जन डॉ आरपी मिश्रा की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। मौजूदा समय में वो बलरामपुर जिले में तैनात थे। इसके पहले काफी समय तक गोंडा के जिला अस्पताल में भी सर्जन के तौर पर कार्य कर चुके हैं। बलरामपुर के सीएमओ ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। डॉ मिश्रा के निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है।

विज्ञापन


बता दें कि डॉ आरपी मिश्रा की कुछ दिन पहले बलरामपुर से ड्यूटी करके लौटने के बाद तबीयत बिगड़ गयी और सांस लेने में भी तकलीफ शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां ट्रयू नेट्स मशीन से हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित पाये गये।

तबीयत को देखते हुए उन्हें लेवल-2 में भर्ती कराया गया। इसके बाद हालत और गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के कोविड लेवल-3 में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंडल में कोरोना से किसी डॉक्टर की ये पहली मौत है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पिता की हो चुकी है हत्या
डॉ. आरपी मिश्रा दो भाई हैं। दूसरे भाई भी डॉक्टर हैं। इनके पिता रामलोचन मिश्रा  सेवानिवृत्त शिक्षक थे। कुछ दिन पहले घर में ही सोते समय किसी ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। लगभग एक महीने के भीतर ही परिवार में हुई दूसरी मौत से सभी आहत हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें