फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनें डॉ. मसूद अहमद

Sun, 28 Aug 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रालोद के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। मुन्ना सिंह चौहान के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले की टांडा सीट से बसपा विधायक रह चुके डॉ. मसूद 1993 में सपा-बसपा की संयुक्त सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। बाद में मायावती के नाराज होने पर उन्हें बसपा से निकाल दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी और फिर नेशनल लोक हिंद पार्टी बनाई। मार्च 2010 में वे सपा में शामिल हो गए थे। फरवरी 2015 में उन्होंने रालोद जॉइन कर ली और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गैरभाजपा दलों से गठबंधन का संकेत

उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अजित सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सेकुलर लाइन पर चलने और गैरभाजपा दलों से गठबंधन का संकेत दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को रालोद मुख्यालय पहुंचे डॉ. मसूद का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

डॉ. मसूद ने मनोनयन के लिए चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी का आभार जताया। कहा कि वे चौधरी चरण सिंह की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर और मजबूत बनाऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें