फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाॅ. अनिल रस्तोगी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

Mon, 25 Nov 2024 07:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दूरदर्शन का 50वां स्थापना दिवस रविवार को गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में धूमधाम से बनाया गया। सम्मान समारोह के साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डीडी यूपी लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान डॉ. अनिल रस्तोगी को दिया गया।
विज्ञापन


डीडी यूपी साहित्य सम्मान प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित को, डीडी यूपी कृषि सम्मान विनोद सिंह, डीडी यूपी खेल सम्मान सुधा सिंह, डीडी यूपी चिकित्सा सम्मान देवाशीष शुक्ल और डीडी यूपी संगीत सम्मान श्रीकांत शुक्ल को दिया गया। आकाशवाणी लखनऊ के प्रथम समाचार वाचक 97 वर्षीय यज्ञदेव पंडित का मंच पर आगमन अत्यंत भावुक पल था।

नितिश और सचिन बैंड ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रसार भारती बोर्ड नवनीत कुमार सहगल, केंद्राध्यक्ष डीडी लखनऊ रामेंद्र त्रिपाठी, महानिदेशक दूरदर्शन कंचन प्रसाद और कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। सुमन दुबे, चंद्रशेखर वर्मा, अनुपम श्रीवास्तव, सर्वेश अस्थाना, शहबाज तालिब आदि ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें