लखनऊ। साहित्यकार डॉ. भारतेंदु मिश्र की 67वीं जयंती पर रविवार को हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमिता दुबे की पुस्तक ‘ऊर्जावान रचनाकार: भारतेंदु मिश्र’ का लोकार्पण हुआ। साथ ही डॉ. अमिता को भारतेंदु मिश्र साहित्य सृजन सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्याबिंदु सिंह ने कहा कि भारतेंदु मिश्र ने विशिष्ट बच्चों के लिए उत्कृष्ट साहित्य की रचना की। अध्यक्षता कर रहे प्रो. हरिशंकर मिश्र ने उनके स्तरीय साहित्यिक योगदान को याद किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी रहे। सुनील कुमार बाजपेयी ने वाणी वंदना की और मंजुल मयंक मिश्र ने संचालन किया। इस मौके पर मीनू मिश्र, भूमिका, प्रो. शैलेंद्र, सुशील, रजनी, आवारा नवीन, डॉ. गौरव, डॉ. अनिल, डॉ. उमेश सहित साहित्य से जुड़े लोग मौजूद रहे।