फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने जिला अस्पताल से निकलकर ट्रेन से कटकर जान दे दी

Thu, 01 Jun 2023 03:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

बीमारी से परेशान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अमेठी में ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह जिला अस्पताल से निकले और ट्रेन की पटरी पर लेट गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से इलाज कराने जिला अस्पताल जा रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुजुर्ग का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक बुजुर्ग की पहचान अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव के रहने वाले रामआधार यादव के रूप में हुई। जिला अस्पताल के पीछे लखनऊ वाराणसी रेलखंड पर एक बुजुर्ग का दो टुकड़ों में रेलवे पटरी पर कटा शव मिला।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने आपदा भवन का किया शिलान्यास: बोले- जनता में विश्वास है कि आपदा आई तो सरकार की राहत भी आएगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा


घटना की सूचना मिलते ही गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम आधार यादव (70) गंभीर रूप से बीमार थे। वह जिला अस्पताल में इलाज कराने आते थे।
विज्ञापन


आज सुबह वह जिला अस्पताल जांच कराने गए थे जिसके बाद यह अस्पताल के पीछे स्थित गेट से निकले और रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे जहां इन्होंने रेलवे ट्रैक पर लेट कर आत्महत्या कर ली।

आरपीएफ प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि मृतक बुजुर्ग अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव का रहने वाला था, जो गंभीर बीमारी से ग्रसित था। उसने आत्महत्या कर ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें