फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से डाउनलोड करें एसईई के प्रवेश पत्र

Sun, 13 Apr 2014 08:51 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसईई-2014 में आवेदन करने वाले सभी 1.98 लाख स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र सोमवार को ऑन लाइन कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट एसईई की वेबसाइट www.upsee.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि एसईई में ‘मुन्ना भाई’ सेंधमारी न कर सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इस बार परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी की फोटो, सिग्नेचर व हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते साल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में बीटेक के स्टूडेंट प्रकाश पांवरिया सहित अन्य एसईई में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए थे।

इस बार ऐसा कुछ न हो, इसक लिए यहां चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्टूडेंट्स की खुफिया निगरानी के लिए एक गुप्त टीम बनाई गई है। हॉस्टलों के स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें