फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष टेली कवच: मोबाइल एप डाउनलोड कर फोन करके डॉक्टरों से लें परामर्श, इस तरह ले सकते हैं सलाह 

Sat, 06 Jun 2020 11:10 AM IST
अवधेश कुमार अमित यादव, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
आयुष विभाग ने अपने मोबाइल एप आयुष कवच के माध्यम से टेली परामर्श की सुविधा शुरू कर दी है। इससे आयुष टेली कवच के माध्यम से फोन करके आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी विशेषज्ञों से बीमारियों के निदान के लिए सलाह ली जा सकती है। तीनों विधाओं के लगभग 230 डॉक्टर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सलाह दे रहे हैं। इस एप को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 मई को लांच किया था। अब तक इसे 12.5 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह एप पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन

 
आयुष मिशन निदेशक राजकमल ने बताया कि एप में लाइव योग, विशेषज्ञों से सवाल पूछने की सुविधा, कोविड-19 देखभाल, आयुर्वेद की जरूरत, बेहतर जीवनशैली, रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के स्थानीय व सरल उपाय, रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि आयुष मंत्रालय के उपाय, योग व ध्यान वीडियो गैलरी, मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड केयर फंड में योगदान व राज्य स्तरीय कंट्रोल की जानकारी दी गई है। लोगों में आयुष विधा के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए 2 जून को इसमें विशेष फीचर टेली परामर्श का जोड़ा गया है। इसे आयुष टेली कवच का नाम दिया गया है।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह ले सकते हैं सलाह 

एप के माध्यम से फोन कॉल पर डॉक्टर मरीज या उसके परिवारीजन से बात कर बीमारी के लक्षण या अन्य जिज्ञासाओं के उत्तर देते हैं। अभी तक स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, त्वचा रोग से संबंधित अधिक प्रश्न पूछे जा रहे हैं। मिशन निदेशक ने बताया कि तीन दिन में 1000 से अधिक लोगों ने जानकारी ली है। इस एप पर एक बार में 100 से 150 कॉल रिसीव की जा सकती हैं। इसके अलावा एप पर आयुष संवाद कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। हर शाम पांच बजे से एप पर लाइव कार्यक्रम चलता है। पूर्वी-पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड की जनता के लिए वहां की जरूरत के अनुसार सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें