फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैभव और सिद्धि को दोहरी स्वर्णिम सफलता

विज्ञापन
बाबू स्टे​डियम में आयोजित एथले​टिक्स लीग में भाग लेती एथलीट व पुरस्कारों के साथ विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
लखनऊ। अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग में एलपीसी आम्रपाली योजना की वैभवी तिवारी और आर्मी पब्लिक स्कूल की सिद्धि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरे स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वैभवी ने पहले अंडर-16 शॉटपुट में पहला स्थान हासिल किया और फिर अंडर- 16 जैवलिन थ्रो में भी अव्वल रही। दूसरी ओर सिद्धि ने अंडर-16 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी एथलेटिक्स कोच जेएस भाटिया ने किया, जबकि समापन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डाॅ. अतुल सिन्हा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौक पर लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण, हरीश पाल, हलीम, कामता सिंह, गुरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

आज हुई स्पर्धाओं में अंडर-16 शॉटपुट में एलपीसी, आम्रपाली योजना की वैभवी तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता। वृंदावन योजना की जागृति सिंह दूसरे स्थान पर रही। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की दिव्यांशी को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

अंडर- 16 जैवलिन थ्रो में एलपीसी, आम्रपाली योजना की वैभवी तिवारी ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की प्रियंका रजत पदक की हकदार बनीं। अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल की सिद्धि ने स्वर्ण, एलपीसी आम्रपाली योजना की अंचल सिंह ने रजत एवं केडी सिंह बाबू स्टेडियम की साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता। अंडर-16 लंबी कूद में आर्मी पब्लिक स्कूल की सिद्धि ने अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। एलपीसी आम्रपाली योजना की वैष्णवी श्रीवास्तव को रजत एवं एलपीएस की स्वीटी सिंह को कांस्य पदक मिला।

अंडर- 16 डिस्कस थ्रो में एलपीसी आम्रपाली योजना की वैष्णवी श्रीवास्तव पहले स्थान पर रहीं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की दिव्यांशी को दूसरा व बाबू स्टेडियम की ही बरखा को तीसरा स्थान मिला। अंडर- 14 जैवलिन थ्रो में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की वैष्णवी यादव ने स्वर्ण, केडी सिंह बाबू स्टेडियम की सोनम ने रजत व केडी सिंह बाबू स्टेडियम की आशिया सिंह ने कांस्य पदक जीता।

अंडर- 16 आयुवर्ग की 600 मीटर दौड़ में एलपीसी आम्रपाली योजना की अंचल सिंह ने स्वर्ण अपने नाम किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की चांदनी ने रजत एवं केडी सिंह बाबू स्टेडियम की रिया ने कांस्य पदक जीता। अंडर-16 ऊंची कूद में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की चांदनी ने स्वर्ण, केडी सिंह बाबू स्टेडियम की साक्षी मलिक ने रजत और बरखा ने कांस्य पदक जीता।

बाबू स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स लीग में भाग लेती एथलीट व पुरस्कारों के साथ विजेता खिलाड़ी

Next
AU ऐप में पढ़ें