फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवाली से पहले सड़कों पर दौड़ेगी डबलडेकर, कमता से अयोध्या तक हुआ ट्रॉयल

विज्ञापन
परिवहन विभाग ने किया डबल डेकर बसों का ट्रायल।
विज्ञापन
लखनऊ। महीनों से खड़ी डबलडेकर बस अब दिवाली से पहले सड़कों पर दौड़ने की तैयारी में है। मंगलवार को कमता चौराहे से अयोध्या तक इसका सफल ट्रायल किया गया।
विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान परिवहन निगम को डबल डेकर बसें मिली थीं। इनमें से एक बस का संचालन लखनऊ से बाराबंकी तक किया जाना है, लेकिन चार्जिंग स्टेशन तैयार न होने से यह योजना अटक गई थी। करीब नौ माह से बाराबंकी डिपो में चार्जिंग पॉइंट बनाने की प्रक्रिया लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि एनओसी सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन स्थायी स्टेशन बनने में अभी तीन से चार महीने और लगेंगे।
विज्ञापन

इसी बीच निगम ने अस्थायी चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है और उम्मीद है कि दिवाली से पहले इंजीनियरिंग विभाग अस्थायी चार्जिंग पॉइंट तैयार कर देगा। इसके बाद बस का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। परिवहन निगम के लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि प्रयास है कि डबल डेकर बस का संचालन जल्द शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें