पूर्व विधायक मोहम्मद मुस्लिम का गुरुवार को निधन हो गया। बताया गया कि हृदय की बीमारी के चलते उनका निधन हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे रायबरेली के तिलोई विधान सभा से एक बार कांग्रेस व एक बार बीएसपी से रह चुके थे। उनकी मृत्यु से परिजनों और समर्थकों में शोक है।
इसके पहले चुनाव के एन वक्त राहुल गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी में कांग्रेस को झटका देते हुए डॉ. मोहम्मद मुस्लिम ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। अमेठी में मोहम्मद मुस्लिम को बड़ा मुस्लिम चेहरा माना जाता था। वो कांग्रेस व सपा के टिकट पर भी विधायक रह चुके थे। पिछले विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस छोड़कर बीएसपी में शामिल हो गए थे।