चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
बख्शी का तालाब। महिगवां के दरियापुर गांव में छोटेलाल और संजय कुमार के घर चोरी हो गई। चोर 2.60 लाख रुपये नकद और लगभग 45 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने ले गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
संजय कुमार के अनुसार, उनके भाई मनोज के ससुर छोटेलाल सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही साथ रहते हैं। सोमवार रात चोर दरवाजे के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कमरों में सो रहे लोगों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद आराम से पांच कमरों को खंगाला। उन्होंने दो अलमारियों और एक बक्से का ताला तोड़ दिया। रात करीब तीन बजे परिवार की बहू छत से नीचे आने लगी। उसने जीने का दरवाजा बंद पाया। किसी तरह कुंडी खोलकर वह नीचे आई। उसने देखा कि सभी कमरों की लाइटें जल रही थीं। सारा सामान बिखरा पड़ा था। बहू ने शोर मचाया। तब घर के लोगों को चोरी का पता चला। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चोरों की संख्या चार से अधिक थी
महिगवां पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में बात की है। ग्रामीणों ने एक चोर को बिना कपड़ों के घर से भागते देखा था। एक बुजुर्ग महिला ने घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर तीन चोरों को देखा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी में चार से अधिक चोर शामिल थे।
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान।