राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को संस्कृति स्कूल, लखनऊ के केजी से कक्षा 11 के छात्रों व शिक
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को संस्कृति स्कूल, लखनऊ के केजी से कक्षा 11 के छात्रों व शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। इसमें किसी छात्र ने देश का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई तो किसी ने कॉमर्शियल पायलट बनने का लक्ष्य बताया।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, कूड़ा सदैव डस्टबिन में डालने तथा जल संरक्षण की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को यह भी सलाह दी कि बचे हुए पानी को फेंके नहीं पौधों में डालें। साथ ही मां के नाम पर पौधारोपण जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। विद्यार्थियों ने जनभवन के विभिन्न स्थलों का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को संस्कृति स्कूल, लखनऊ के केजी से कक्षा 11 के छात्रों व शिक
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को संस्कृति स्कूल, लखनऊ के केजी से कक्षा 11 के छात्रों व शिक