फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों को डराएं नहीं, सहयोग करें अधिकारी

विज्ञापन
राज्यकर विभाग के प्रमुख सचिव को मांगपत्र सौंपते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्यकर विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज से मुलाकात कर 18 सूत्री मांगपत्र सौंपा। कहा कि अफसर व्यापारियों को डराएं नहीं बल्कि उनका सहयोग करें।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री भवन में हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा, व्यापारी समाज ही यूपी को देश में पहले स्थान पर लेकर जाएगा। मांग की गई कि ऑक्सीजन, कपड़ा और स्टेशनरी जैसे व्यापार पर एक ही प्रकार का टैक्स होना चाहिए। लखनऊ की चिकनकारी पर कर समाप्त होना चाहिए। टेंट में समाधान योजना एक प्रतिशत की होनी चाहिए। रिटर्न प्रणाली को अत्यंत सरल किया जाए। जीएसटी आरवन और जीएसटी आर थ्री जैसे दो रिटर्न फॉर्म के बजाय एक ही फॉर्म होना चाहिए।

बंसल ने कहा कि आईटीसी के क्लेम के लिए व्यापारियों को परेशान न किया जाए। त्रुटिवश कोई गलत प्रविष्टि हो गई है तो नोटिस देने के बजाय व्यापारी से बात की जाए। दंडात्मक कार्यवाही में भी व्यापारी से बात हो और उसे अवसर मिले बिना खाता सीज न किया जाए। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, संत कबीरनगर जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी राजीव बंसल, सर्जिकल संगठन के अध्यक्ष अनिल उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें