फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मौके पर ही पकड़ा जाएगा इस्तेमाल हो रहा घटिया तेल, एफएसडीए की जिला इकाई को ऑन द स्पॉट जांच के लिए मिल डीओएम-24 मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए कई हलवाई और ठेले-खोमचे वाले एक ही तेल का बार-बार गर्म कर इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए घातक है। मगर अब एफएसडीए की जिला इकाई को ऑन द स्पॉट जांच के लिए डीओएम-24 मशीन मिल गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने यह मशीन उपलब्ध कराई है ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बंद हो सके।
विज्ञापन

यह मशीन आसानी से बता देगी कि खाद्य सामग्री बनाने में प्रयोग किए जा रहे तेल को कितनी बार गर्म किया गया है। मानक के तहत खाद्य सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को अधिकतम तीन बार ही गर्म किया जा सकता है। तीन बार से ज्यादा गर्म कर प्रयोग में लाने पर खाद्य सामग्री सेहत पर भारी पड़ती है। यह जानकारी अभिहीत अधिकारी एसपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि छोटे होटल, रेस्टोरेंट और ठेलों वाले कड़ाही या बर्तन में तेल को बार-बार गर्म कर प्रयोग में लाते हैं। इससे तैयार खाद्य सामग्री का नियमित सेवन पेट व दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बनती है।
अभी तक जांच के दौरान इस्तेमाल में लाए जाने वाले ऐसे घटिया व नुकसानदायक तेल को परखने के लिए नमूना लैब भेजना पड़ता था। अब नई जांच सुविधा के बाद कार्रवाई के दौरान मौके पर ही इस बात का पता लग जाएगा कि प्रयोग में लाए जा रहे खाद्य तेल को कौन सी बार गर्म कर इस्तेमाल में लाया जा रहा है। साथ ही खाद्य सामग्री बेचने वालों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें