फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारॅपोरेशन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन ने कहा-सरकार की नीतियों से बैंककर्मियों का हो रहा शोषण

विज्ञापन
कारपोरेशन बैंक एम्‍पलॉइज यूनियन यूपी एवं उत्तराखंड की बैठक का दीप जलाकर उद्घाटन करते राष्ट्रीय
विज्ञापन
लखनऊ। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन से जुड़े कारॅपोरेशन बैंक एम्प्लॉइज यूनियन उप्र-उत्तराखंड की सदस्यों और बैंक कर्मचारियों का सम्मेलन आशियाना पावर हाउस स्थित एक होटल में किया गया। बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने सेवा शर्तों में सुधार और बैंकों के विलय से पैदा हुई समस्याओं और उपेक्षाओं को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन

कारपोरेशन बैंक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड स्टीफन जयचंद्रा, राष्ट्रीय महामंत्री कॉमरेड विंसेंट डिसूजा, यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उप्र इकाई के महामंत्री कॉमरेड पीके महेश्वरी ने कहा कि बीते एक वर्ष से कर्मचारी व मध्य वर्गीय लोग एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने पर है। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप कर कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं का शोषण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि देश को फायदा पहुंचाने व रोजगार देने वाली संस्थाओं को सरकार कंपनियों को सस्ती दरों में सौंप रही है । राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड स्टीफन जयचंद्रा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों व मध्यवर्ग का दर्द महसूस नही कर पा रही है। इसके लिए लोगों को सामने आना होगा । कॉमरेड विंसेंट डिसूजा ने कहा कि सरकार ने बैंकों का मर्जर नही बल्कि मर्डर किया है। सरकार बैंकों के दायरे को समेट कर कर्मचारियों की संख्या कम करने में जुटी हुई है। जिससे देश मे बेरोजगारी बढ़ेगी और रोजी-रोटी का संकट खड़ा होगा। सरकार की नीतियों से हजारों बैंक कोलैप्स कर गए । सरकार लाभ देने वाले संस्थानों को घाटे में दिखाकर उन्हें कम दामों में अपने चहेती कम्पनियों को सौंप रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें