लखनऊ। श्री झुंझुनू वाली दादी जी मित्र मंडल ने भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ डोली उत्सव की शुरुआत की। सोमवार को महानगर के हनुमान मंदिर से निकाली गई यात्रा में हाथों में मेहंदी रचाए व राजस्थानी लिबास में सिर पर दादी नाम का कलश रखीं 351 महिलाएं शामिल हुईं। रास्ते में जगह-जगह इन पर पुष्पवर्षा हुई। कोलकाता से आए कलाकार संजय शर्मा ने भजनों से भक्ति रस घोला।
दादी का दरबार सुहाना लगता है... म्हारी मैया झुंझुनू वाली थारी जग में शान निराली... जैसे गीत संजय शर्मा ने पेश किए। गायक रितेश ने ओ पालन हारी, ओ मइया प्यारी,... तेरे जैसा कोई भी ना दादी, तू दीपक है हम सब है बाती... जैसे भजन सुनाए। यात्रा में सबसे आगे रथ पर सवार भगवान शंकर का परिवार, हनुमान जी, श्रीकृष्ण और पालकी में राधा रानी विद्यमान थीं।
दोपहर एक बजे नारायणी चरित्र मानस पाठ का आयोजक देविका बाजोरिया ने किया। दो सौ से अधिक परिवारों ने एक साथ मंगल पाठ किया। इसी बीच श्री नारायणी चरित्र मानस पाठ के अध्याय चतुर्थ में दादी का विवाह के वर्णन के समय कमेटी ने जोड़ों का विवाह कराया। विधायक डॉ. नीरज बोरा, बिंदु बोरा, दिनेश मेघदूत अग्रवाल, महेश गर्ग, रूपेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
डोली उत्सव के आयोजन के दौरान मौजूद श्रद्धालु।