फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रफ्तार की मार, तीन हादसे, तीन की माैत, एक घायल

Wed, 28 Jan 2026 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उनके पति घायल हो गए। गोमतीनगर विस्तार इलाके में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की जान चली गई। इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

माल के नबीपनाह निवासी दिलीप कुमार रविवार को बाइक से पत्नी नीरज कुमारी (30) के साथ सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा से किसान पथ होते हुए काकोरी जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे सरोजनीनगर में गहरू के पास ट्रक और उनकी बाइक में टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल दंपती को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नीरज कुमारी को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई केस दर्ज नहीं कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक का पता लगा रही है।
गोमतीनगर विस्तार के बाघामऊ निवासी हरिप्रसाद (75) किसानी करते थे। उनके बेटे विष्णु के अनुसार, पिता मंगलवार सुबह नौ बजे पैदल शौच के लिए जा रहे थे। घर से कुछ दूर पर शालीमार वन वर्ल्ड चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक से उनसे टकरा गई। इससे वह उछलकर के सिर के बल रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिप्रसाद की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

ससुराल से लाैटते समय वाहन की चपेट में आया बस चालक
मोहनलालगंज स्थित उम्मेदखेड़ा हुलास खेड़ा निवासी वीरेंद्र रावत (38) निजी स्कूल की बस चलाते थे। उनके चाचा प्रेम कुमार ने बताया कि वीरेंद्र शनिवार को बेटी चाहत को अपनी ससुराल सुशांत गोल्फ सिटी के आनंदीपुर छोड़ने गए थे। रविवार शाम छह बजे बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में अहिरन ढकवा में किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। हादसे के वक्त वीरेंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उनके परिवार में पत्नी गीता, दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें