फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में चरम पर आदमखोर कुत्तों का आतंक, छह बकरियों को नोच डाला व ग्रामीणों पर भी किया हमला

Mon, 14 May 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए कुछ कुत्ते (file foto) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर में आतंक का पर्याय बने आदमखोर कुत्तों पर अभी तक अंकुश नहीं लग पाया है। अब तक 13 बच्चों को निवाला बना चुके कुत्तों का झुंड सोमवार को भी खैराबाद क्षेत्र में बच्चों को निवाला बनाने के फिराक में भटकता नजर आया।

विज्ञापन


इस दौरान इस झुंड के सामने बच्चे तो नहीं पड़े, लेकिन छह बकरियों को इस झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला। इसी दरम्यान एक ग्रामीण ने कुत्तों को भगाना चाहा तो कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। इससे ग्रामीण जख्मी हो गया। कुत्तों के झुंड ने खेत में मौजूद एक महिला को घेरा, तभी पीछा कर रही पुलिस टीम ने फायर कर दिया। तब कहीं जाकर महिला की जान बच सकी।

कुत्तों का पीछा करते समय खेत में लगे कटीले तार में उलझकर सीओ सिटी व खैराबाद थानाध्यक्ष जख्मी हो गए हैं। सोमवार को पूरा दिन आदमखोर कुत्तों व पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कुत्ते तो हाथ नहीं आए, लेकिन नई घटनाएं जरूर सामने आ गईं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खैराबाद के ग्राम अशरफपुर निवासी धनीराम की बकरियां गांव के बाहर चर रही थीं। इसी बीच आदमखोर कुत्तों के झुंड ने वहां धावा बोल दिया।
विज्ञापन


गांव के लोग जब तक कुछ समझ पाते कुत्तों ने दो बकरियों पर हमला बोल दिया और नोंच-नोंचकर मार डाला। गांव के लोगों ने आदमखोरों को खदेड़ा तो कुत्ते क्षेत्र के ग्राम कोडनी की तरफ निकल भागे। यहां कोडनी निवासी शाबिर गांव के बाहर कुदाल लेकर लेकर खेत जा रहा था। उसके साथ में उसकी दो बकरियां भी थीं। कोडनी पहुंचे आदमखोर कुत्तों ने शाबिर की बकरियों को घेर लिया और हमला बोल दिया।

विज्ञापन

बकरियों को नोंच डाला और युवक को कर दिया जख्मी

file foto - फोटो : amar ujala
शाबिर ने बचाव का प्रयास किया तो कुत्तों ने शाबिर पर भी हमला बोल दिया। अपने आपको कुत्तों के बीच में फंसा देख शाबिर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के बाशिंदे शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा। तब तक कुत्ते दो बकरियों की जान ले चुके थे और शाबिर को जख्मी कर चुके थे। यहां से खदेड़े जाने के बाद कुत्तों ने मानपुर क्षेत्र का रुख कर लिया।

बताते हैं कि मानपुर के ग्राम सरैंया सानी के निकट बालकराम की बकरियां खेतों में चर रही थीं। इसी बीच में आदमखोर कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया। कुत्तों ने दोनों बकरियों को दबोच लिया और नोंचने लगे। कुत्तों ने एक बकरी को नोंचकर मार डाला। तभी करीब ही गांव की एक महिला बकरियां चरा रही थी। बालकराम की बकरियों की जान संकट में देख महिला कुत्तों को खदेड़ने का प्रयास करने लगी। इसी बीच कुत्तों ने महिला को घेर लिया।
 
इससे पहले कि कुत्ते महिला पर हमला करते सीओ योगेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष सचिन सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला की जान संकट में देख हवाई फायर कर दिया। फायर होते ही कुत्तों का झुंड वहां से निकल भागा। इसी बीच कुत्तों के पीछे भागे सीओ व थानाध्यक्ष खैराबाद खेत में लगे कटीले तार में उलझ गए।

पुलिस ने महिला की जान तो बचा ली लेकिन सीओ व थानाध्यक्ष कटीले तारों से जख्मी हो गए। बताया यह भी जा रहा है कि इन्हीं कुत्तों के झुंड ने खैराबाद के मंसूरपुर गांव में भी एक बकरी को निवाला बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें